लिफ्ट में खड़े शख्स के साथ जो हुआ, वह देख कांप जाएगी आपकी रूह, देखें Video

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि लिफ्ट के रखरखाव की कमी के चलते एक व्यक्ति हादसे का शिकार बन गया।

हादसे कब हो जाएं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें हैरान कर देने वाले हादसों का खौफनाक मंजर देखने को मिलता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लिफ्ट में खड़े एक व्यक्ति के साथ अचानक हुए हादसे ने लोगों को अंदर तक झंकझोर कर रख दिया।

लिफ्ट में सवार व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार

लिफ्ट में सवार व्यक्ति हुआ हादसे का शिकार (X/@gharkekalesh)

वीडियो में हुआ क्या?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स लिफ्ट में घुसता है और वह लिफ्ट के दरवाजे पर अपना सिर टिकाकर खड़ा हो जाता है। थोड़ी देर बाद वह जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला और उन्होंने एक पैर बाहर रखा, लिफ्ट अचानक तेज गति से ऊपर की ओर चल पड़ी। उनके पैर अभी पूरी तरह बाहर नहीं निकले थे, जिससे वे दरवाजे के बीच फंसते-फंसते बचे। लिफ्ट के दरवाजे खुले रहते हुए ऊपर जाने से उनका शरीर झटके के साथ खिंचता गया। गनीमत रही कि इस हादसे में वह व्यक्ति बाल-बाल बचा।

End of Feed