समुद्र तट पर लहरों के साथ चिल करती नजर आई जंगल की रानी, प्रकृति के इस अद्भुत वीडियो को देख लोग रह गए दंग

शेरनी को अब तक हमने जंगल में शिकार करते या फिर दहाड़ते हुए देखा था, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में शेरनी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला। जहां वह समुद्र किनारे लेट कर चिल कर रही है।

सोशल मीडिया पर एक शेरनी का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर सबकी आँखें खुली की खुली रह गईं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शेरनी चट्टानी समुद्र के तट पर आराम से लेटी हुई है, ठीक उसके पीछे समुद्र की लहरें जोर-शोर से टकरा रही हैं।

समुद्र किनारे लेटी शेरनी

समुद्र किनारे लेटी शेरनी (X/@NatureUnedited)

समुद्री लहरों के साथ रिलैक्स करती दिखी शेरनी

वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @NatureUnedited नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो नामीबिया का स्केलेटन कोस्ट का है। जहां रेगिस्तान और समुद्र एक-दूसरे से मिलते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी बड़े आराम से पत्थरों पर लेटी है। लहरें उसके पास से छूकर गुजर जा रही हैं, लेकिन वो बिल्कुल शांत समुद्र तट पर उन लहरों के मजे लेते हुए लेटी हुई दिख रही है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह बीच पर धूप सेंकने के लिए पहुंची हुई हो।

End of Feed