Video: 'ड्रामा मत कर...', मेट्रो में लड़की की हरकत पर भड़कीं दादी, फटकार लगाते हुए सुनाई खरी-खोटी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की को मेट्रो में रील बनाने पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।

तमाम गाइडलाइन्स और चेतावनियों के बाद भी मेट्रो में रील बनाने की चुल लोगों की शांत नहीं हो रही। इसी आदत से परेशान एक लड़की को मेट्रो में रील बनाना तब भारी पड़ गया, जब उसे एक बुजुर्ग महिला की फटकार का सामना करना पड़ा। वायरल होने की होड़ में वीडियो बनाती लड़की वायरल तो हुई, मगर सोशल मीडिया पर उसे बुरी तरह ट्रोल का सामना करना पड़ा।

Viral Video Of Girl Making Reel in metro

मेट्रो में रील बनाती लड़की पर भड़कीं दादी (X/@ChadBhishm)

ये भी पढ़ें:

मेट्रो में रील बना रही थीं दादी

वायरल हो रहे इस वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में खड़ी होकर सफर कर रही थी। उसके सामने एक युवक चुपचाप खड़ा था। बगल में ही एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी थी। अचानक से लड़की अपनी दोस्त की तरफ देखते हुए कैमरे में रिकॉर्डिंग का इशारा करती है। जैसे ही कैमरा रोल ऑन होता है, वह लड़की सामने खड़े युवक से जानबूझकर टकरा जाती है।

End of Feed