VIDEO: भारत के सरकारी अस्पताल से विदेशी हुआ खुश, मुफ्त इलाज के बाद बोला- 'एक नंबर एक्सपीरियंस'

विदेश से भारत घूमने आए एक पर्यटक ने सूरत के सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज और मलेरिया-डेंगू जांच के बाद भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था की जमकर तारीफ की।

भारत के सरकारी अस्पतालों को लेकर अक्सर अलग-अलग तरह की बातें सुनने को मिलती हैं लेकिन इस बार एक विदेशी पर्यटक का अनुभव सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। जर्मनी के रहने वाले डेविड नेबेल ने भारत के एक सरकारी अस्पताल में मिले मुफ्त इलाज और अच्छी सुविधा की जमकर तारीफ की है।

Video Of a German traveller Praises Surat Government Hospital Gujarat

भारत के सरकारी अस्पताल में इलाज पाकर खुश हुआ विदेशी पर्यटक (Instagram/@indo.german.vibes)

सिरदर्द लेकर अस्पताल पहुंचा विदेशी, मुफ्त में हुआ डेंगू और मलेरिया टेस्ट

डेविड पिछले नौ साल से दुनिया के अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं। हाल ही में वह गुजरात के सूरत शहर में थे। इस दौरान उन्हें हल्का सिरदर्द और ठंड लगने जैसी परेशानी महसूस हुई। डॉक्टर की सलाह लेने के लिए उन्होंने किसी निजी अस्पताल की जगह सूरत के वेसू स्थित सरकारी अस्पताल जाने का फैसला किया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने सिर्फ सिरदर्द की जांच ही नहीं की, बल्कि एहतियात के तौर पर उनका मलेरिया और डेंगू टेस्ट भी कराया। सबसे खास बात यह रही कि उन्हें इस जांच और इलाज के लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ा। डेविड ने बताया कि उन्हें यह जानकर बेहद खुशी हुई कि भारत में विदेशी नागरिकों को भी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकती है।

End of Feed