Video: खोया बैग मिला तो छलक पड़े आंसू, विदेशी महिला ने हाथ जोड़ कहा धन्यवाद, खुशी में पुलिसवाले को लगा लिया गले

भारत घूमने के लिए कई विदेशी नागरिक यहां आते हैं और अपने साथ एक अच्छी और खुशनुमा यादें लेकर जाते हैं। उनके इस टूर को यादगार बनाने के लिए हम भारतीय कोई कमी नहीं छोड़ते।

हमारे देश की पुलिस लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहती है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस दिन-रात एक कर मेहनत करती है। ताकि लोग चैन की सांस ले सकें और बहुत ही आराम से अपने घरों में रह सकें। पुलिस की बहादुरी और उनकी मुस्तैदी की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। हाल में पुलिस की सेवा का एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Video Of Foreigner woman thanked uttarakhand police

बैग मिलने के बाद महिला ने अपने हाथ जोड़कर पुलिस को कहा धन्यवाद (X/@uttarakhandcops)

ऋषिकेश घूमने आई विदेशी महिला का खोया बैग

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को उत्तराखंड पुलिस ने सोशल साइट एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें उनकी ईमानदारी और इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिल रही है। जिसे देखने के बाद वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। वीडियो के कैप्शन में उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश घूमने आई एक विदेशी महिला का बैग अचानक कहीं खो गया, जिसमें उसका मोबाइल फोन, पासपोर्ट जैसे जरूरी दस्तावेज और कुछ पैसे थे। इस स्थिति में फंसी वह विदेशी महिला घबरा गई। जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो वह अपनी मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने बिना देर किए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले को बहुत ही गंभीरता से लिया और तमाम खोजबीन के बाद पुलिस ने आखिरकार महिला का बैग ढूंढ ही निकाला।

End of Feed