ऑफिस में काम के साथ अगर मौज-मस्ती ना हो तो माहौल कुछ फीका-फीका सा लगता है। अगर काम के साथ मौज-मस्ती चलती रहे तो कर्मचारियों का मूड थोड़ा हल्का भी रहता है और वे लंबे समय तक बिना बोर हुए अपना काम कर सकते हैं। मगर कई बार ये मौज-मस्ती ऑफिस में ऐसा माहौल बना देती है जिससे लोगों के लिए अपनी हंसी को रोकना मुश्किल हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें ऑफिस के कर्मचारियों की ऐसी मस्ती दिखी, जिसने सबको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया।
ऑफिस में सहकर्मियों को प्रसाद के तौर पर निंबू का रस पिलाते हुए कर्मचारी (Instagram/@teambabyorgano)
ये भी पढ़ें:
प्रसाद मानकर ऑफिस के लोगों ने पी लिया नींबू रस
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक ऑफिस में एक कर्मचारी अपने सहकर्मियों को चम्मच से हाथ पर कुछ दे रहा है। जब वे उससे पूछते हैं कि ये क्या है? तब वह बताता है कि प्रसाद है, ऐसे में ऑफिस के लोग भी उसे प्रसाद की तरह पीते दिख रहे हैं। वे उसे ऐसे पी रहे हैं जैसे कोई पंचामृत पी रहा हो। मगर जैसे ही उन्होंने उसे अपने मुंह से लगाया वैसे ही उनका मन खट्टा हो जाता है और उन्हें बाद में पता चलता है कि जिसे वे प्रसाद की तरह पी रहे हैं, वह कोई प्रसाद नहीं बल्कि निंबू रस होता है।
वीडियो पर आए लोगों के मजेदार कमेंट्स
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @teambabyorgano नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "लग रहा है, भाई का आज ऑफिस में लास्ट डे था।" दूसरे ने लिखा, "भगवान की तरफ से लोगों को विटामिन C मिल गया।" तीसरे ने लिखा, "प्रैंक करने का बहुत शानदार आइडिया है ये।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
