VIDEO: बैडमिंटन में रोबोट ने दिया इंसानों को टक्कर, घंटों तक खेलकर बनाया इतिहास

सोशल मीडिया पर रोबोट का इंसानों के साथ बैडमिंटन खेलने का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक रोबोट बैडमिंटन कोर्ट में सामने खड़े इंसान के साथ बैडमिंटन खेल रहा है।

तकनीक आज किस स्तर तक पहुंच चुकी है, इसका एक शानदार उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो (Video) में देखने को मिला। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने पेज @guinnessworldrecords से शेयर किया है। जिसमें वीडियो के कैप्शन में दी हुई जानकारी के अनुसार, चीन की कंपनी झेजियांग शेनचेन काइडोंग टेक्नोलॉजी कंपनी (Zhejiang Shenchen Kaidong Technology Co.) ने एक ऐसा बैडमिंटन रोबोट बनाया है, जिसने खेल की दुनिया में इतिहास रच दिया है। दरअसल, इस रोबोट ने लगातार 1,452 बैडमिंटन काउंटर हिट्स करके एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

VIDEO of badminton robot xa1 world record 1452 shots

इंसान के साथ बैडमिंटन खेलता रोबोट (Instagram/@GWR)

इंसानों के साथ बैडमिंटन खेलते दिखा रोबोट

शेयर किए गए इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक बैडमिंटन कोर्ट में एक तरफ इंसान खड़ा है तो उसका मुकाबला करने के लिए कोर्ट के दूसरे पाले में वह रोबोट अपने हाथ में बैडमिंटन लिए खड़ा है। आप देख सकते हैं कि इंसान द्वारा लगाए गए हर एक शॉट का रोबोट जवाब दे रहा है और दोनों तरफ से लगातार शॉट पर शॉट लगाए जा रहे हैं। बैडमिंटन मैच खेल रहे इस रोबोट का नाम XA1 है, जिसने इंसानों की तरह खेलकर सबको चौंका दिया।

End of Feed