Papa Ki Pari Ka Video: स्कूटी और 'पापा की परियों' का खास कनेक्शन है। सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें अपनी बेकार ड्राइविंग स्किल की वजह से लड़कियां ट्रोल हो जाती हैं। कई लोग उन्हें 'हैवी ड्राइवर' कहकर चिढ़ाते हैं तो कुछ लोग 'पापा की परी' कहकर मजाक उड़ाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपनी बेकार ड्राइविंग स्किल की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के मजाक का पात्र बन गई हैं।
पापा की परी का वीडियो (ट्विटर)
दरवाजे के गेट से भिड़ जाती है लड़की
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की सड़क पर अपनी स्कूटी को मोड़ने की कोशिश कर रही है। इस बीच जब उसकी स्कूटी का मुंह एक घर की तरफ होता है तो ब्रेक लगाने की जगह वह स्कूटी का एक्सीलेटर बढ़ा देती है। इसके बाद स्कूटी सीधा घर के गेट पर चढ़ जाती है। इस दौरान लड़की भी एक छोटे एक्सीडेंट का शिकार हो जाती है। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी शॉक्ड रह जाते हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता कि लड़की अपनी स्कूटी लेकर घर के गेट पर क्या करने गई थी। वीडियो देखकर लोग लड़की की ड्राइविंग स्किल की खूब मौज ले रहे हैं। देखें वीडियो-
वाह क्या Entry मारी है दीदी ने 😂❤️ t.co/Uepsmy4KLo
— ANI (@ANI) Nov 30, 2022
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की स्कूटी मोड़ते समय तेजी से एक्सीलेटर दे देती है। इससे स्कूटी उसके कंट्रोल से बाहर चली जाती है। इसके बाद वह सीधा घर के गेट पर चढ़ जाती है। अच्छी बात यह थी कि हादसे में लड़की को चोट नहीं आती। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहां का है। वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के इंस्टाग्राम अकाउंंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'वाह क्या Entry मारी है दीदी ने।' यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इसे अब तक 590 K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
