बाइक के पीछे बैठी लड़की, रोड़ पर खतरनाक स्टंट दिखाते युवक का Video देख थम जाएगी सांसें

स्टंट से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पर बाइक से बेहद ही खतरनाक स्टंट दिखा रहा है।

सोशल मीडिया पर स्टंट से जुड़े वीडियो (Video) आए दिन देखने को मिलते हैं। जहां कई बार स्टंट का बहुत बुरा खामियाजा देखने को मिलता है। फिर भी लोग स्टंटबाजी से बाज नहीं आते। हाल में एक स्टंटबाज का वीडियो इन दिनों फिर से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक अपनी बाइक से सड़क पर खतरनाक स्टंट दिखा रहा है।

video of a young man performing dangerous stunts on the road

बाइक पर स्टंट दिखाते युवक का वीडियो हो रहा वायरल (X/@PramodMeenaRJ)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जानलेवा स्टंट करते दिखा युवक

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि युवक की बाइक के पीछे एक लड़की भी सवार है और वह बेखौफ अपनी बाइक से जानलेवा स्टंट कर रहा है। स्टंट क दौरान वह अपनी बाइक का अगला पहिया ऊपर की तरफ ऊठा देता है और पिछले पहिए पर वह बाइक को फुल स्पीड में दौड़ाता है। बाइक पर बैठी लड़की डर रही है लेकिन उस स्टंटबाज युवक को अपनी कलाबाजियों पर कुछ ज्यादा ही यकीन होता है कि उसकी बाइक नहीं गिरेगी।

वीडियो पर कुछ ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @PramodMeenaRJ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट भी आए हैं। जहां लोग युवक की इस लापरवाह रवैये पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "स्टंट दिखाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालना समझदारी नहीं है। सुरक्षा हमेशा पहले आनी चाहिए।" दूसरे ने लिखा, "ऐसे स्टंट देखकर लगता है कि इन्हें अपनी क्या, दूसरों की भी चिंता नहीं है। एक छोटी-सी गलती जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। स्टंट से ज्यादा जरूरी है हेलमेट, संतुलन और सड़क पर सुरक्षा।" तीसरे ने लिखा, "लड़की की हालत तो पतली हो गई है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

End of Feed