"किराए के AC से ठंडी हवा नहीं, सिर्फ बिजली बिल आता है", Video में लड़की ने Rental AC को बताया स्कैम

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें उसका दावा है कि रेंटल AC एक तरह से स्कैम है।

गर्मी का मौसम है और इस प्रचंड गर्मी में लोग बिना AC और कूलर के रह ही नहीं पाते। जो लोग अपने घरों से बाहर PG या किराए के कमरे में रहते हैं। वे रेंटल AC का इस्तेमाल करते हैं। जहां आपसे पूरे गर्मी के महीनों के लिए AC का किराया ले लिया जाता है और बदले में पुरानी AC लगा दी जाती है, ताकि आप इस गर्मी के मौसम में चिल रहें लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो (Viral Video) में एक लड़की ने इस रेंटल AC सिस्टम को पूरी तरह से एक स्कैम बताया है। लड़की का दावा है कि उसने अपने किराए के रूम में जो रेंटल AC लगवाया था उससे ठीक से हवा तक नहीं आती, जबकि हर महीने बिजली बिल बढ़कर जरूर आता है। फिलहाल लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Video Of a girl who make an accusation that rental AC as a scam

लड़की ने वीडियो में रेंटल AC को एक तरह का स्कैम बताया (X/@imTrueIndia1)

ये भी पढ़ें:

लड़की ने रेंटल AC को बताया एक स्कैम

गर्मी के मौसम में लोग अपने घरों में AC इसलिए लगवाते हैं ताकि वे सुकून से अपने घर में रह सकें। मगर एक लड़की का सुकून में तब खलल पड़ गया जब उसके रूम में लगा AC खराब निकला। वायरल वीडियो ()0 में आप लड़की को यह कहते हुए सुन सकते हैं कि रेंटल AC एक तरह से स्कैम है, जिसमें लोग खराब AC को आपके घर में टांगकर चले जाते हैं और बदले में आपसे उसका किराया भी वसूल लेते हैं। लड़की रूम में लगे AC के तरफ कैमरा दिखाते हुए बताती है कि मैंने रेंटल AC लगवाया था लेकिन ये ठीक से हवा तक नहीं देता। लड़की इसे चेक करने के लिए AC के सामने एक पन्ना रखकर दिखाती है कि उसके AC से बिल्कुल भी हवा नहीं आती।

End of Feed