इस दरोगा बाबू का Video इंटरनेट पर हुआ वायरल, बच्चों के साथ खेलते नजर आए क्रिकेट

Viral Video: दरोगा बाबू का वीडियो आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि 'यकीन नहीं होता कि पुलिसवाले ऐसे भी होते हैं।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पुलिसकर्मियों की उस छवि को तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे हैं, जिसमें आम लोगों में धारणा है कि पुलिसकर्मी अच्छे नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दरोगा बाबू बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। सिर्फ यही नहीं क्रिकेट खेलने के बाद वह उन बच्चों को गजब का सरप्राइज भी देते हैं।

Viral Video (27)

दरोगा बाबू का वीडियो (इंस्टाग्राम)

दिल को छूने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर दरोगा बाबू का वीडियो आने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं कि 'यकीन नहीं होता कि पुलिसवाले ऐसे भी होते हैं।' सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वीडियो को @thehelpingcop नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह अकाउंट विमल कुमार नाम के पुलिस इंस्पेक्टर का है, जिन्हें लोग सोशल मीडिया पर ‘हेल्पिंग कॉप’ के नाम से जानते हैं। देखें वीडियो-

End of Feed