World Poha Day पर नागपुर में शेफ ने बनाया 3000 किलो तर्री पोहा, कढ़ाई में उफनते दिखा पोहे का महासागर, देखें Video

World Poha Day पर नागपुर में शेफ विष्णु मनोहर ने 3000 किलो तर्री पोहा बनाकर सबको चौंका दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Viral News: खाने-पीने के मामले में भारत के लोगों का जवाब नहीं। यहां हर दूसरे शहर में खाने-पीने का हिसाब-किताब बदल जाता है। हर जगह तमाम तरह के डिशेज़ खाने को मिलते हैं। यहां सुबह के नाश्तों की वैरायटी भी सैकड़ों में मिल जाएंगी आपको। उनमें से एक है पोहा, जो भारत के कई राज्यों में नाश्ते का एक अच्छा विकल्प है और लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। पोहा के दीवाने भी आपको हर गली मिल जाएंगे। लेकिन फिर भी यह बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि आज विश्व पोहा दिवस (World Poha Day) है।

Video Of making 3000 kg nagpur tarri poha

शेफ ने बनाया 3000 किलो तर्री पोहा (X/@ANI)

नागपुर में बना 3000 किलो पोहा

इसी मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर (Nagpur) में एक खास आयोजन देखने को मिला। जहां भारत के मशहूर शेफ विष्णु मनोहर (Vishnu Manohar) ने 3000 किलो तर्री पोहा बनाकर सबको हैरान कर दिया। फिलहाल इसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शेफ को एक कढ़ाई में 3000 किलो पोहा बनाते देखा जा सकता है। शेफ को कढ़ाई में करछी चलाते हुए पोहा तैयार करते हुए आप देख सकते हैं।

End of Feed