VIDEO: जन्मदिन का सबसे खूबसूरत जश्न! 3 साल के बच्चे ने सफाई कर्मचारियों के साथ कुछ यूं मनाया अपना बर्थडे

3 साल के एक बच्चे ने अपना जन्मदिन पार्टी की बजाय अपनी गली के सफाई कर्मचारियों के साथ नाश्ता करके मनाया। इस भावुक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

आजकल सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। आमतौर पर बच्चे अपना जन्मदिन दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के साथ केक काटकर मनाते हैं, लेकिन इस तीन साल के मासूम ने कुछ ऐसा किया जिसने हर किसी को भावुक कर दिया।

Video Of 3 year old boy celebrates birthday with garbage collectors

नन्हे बच्चे ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना जन्मदिन (X/@Rainmaker1973)

केक नहीं, सफाई कर्मचारियों संग नाश्ता कर मनाया जन्मदिन

दरअसल, इस छोटे से बच्चे ने अपने तीसरे जन्मदिन पर कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी। उसने फैसला किया कि वह अपने इलाके में रोज सफाई करने आने वाले कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों (गार्बेज कलेक्टर्स) के साथ अपना खास दिन मनाएगा। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि सुबह-सुबह जैसे ही सफाई कर्मचारी अपनी गाड़ी लेकर बच्चे की गली में पहुंचते हैं, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाता है। छोटा बच्चा बड़ी खुशी के साथ उन्हें बुलाता है और उनके साथ बैठकर नाश्ता करता है। सफाई कर्मचारी भी बच्चे का प्यार देखकर मुस्कुरा उठते हैं और उसके जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं।

End of Feed