Video: बहुत ही बड़ी मुसीबत में फंस गई थी मां! फिर छोटे से बेटे ने जो किया उसे देखकर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 24, 2022, 04:30 PM IST

Mother Son Video: आप देख सकते हैं कि एक महिला लोहे की सीढ़ियों पर चढ़कर कुछ काम कर रही थी, तभी सीढ़ी गिर जाती है और महिला छत से लटक जाती है। इसके बाद छोटा बच्चा जो करता है, वह वाकई में दिल छूने वाला है। बच्चा बड़ी ही समझदारी से सीढ़ी को लगाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ दिल छूने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर हार बैठेंगे अपना दिल
  • बच्चे ने बचाई अपनी मां की जान!

Mother Son Video: मां और बच्चे का रिश्ता बहुत ही ज्यादा खास होता है। जब बच्चे पर मुसीबत आती है तो मां अपनी जान पर खेलकर बच्चे को बचाती है। वहीं जब मां पर मुसीबत आती है तो बच्चा भी उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। वीडियो एक मां और एक बच्चे से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक महिला लोहे की सीढ़ियों पर चढ़कर कुछ काम कर रही थी, तभी सीढ़ी गिर जाती है और महिला छत से लटक जाती है।

son

मां बेटे का वीडियो (ट्विटर)

मां-बेटे का वीडियो आया सामने

End of Feed