Viral Video: फैशन वीक या बड़े फैशन प्रोग्राम में आपने मॉडल्स को रैंप वॉक करते देखा होगा। रैंप वॉक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। फ्रांस की राजधानी में हाल ही में एक फैशन प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इस दौरान एक मॉडल रैंप वॉक करते समय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसे का शिकार हो जाती है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मॉडल लड़खड़ाकर गिरती नजर आ रही है। इसके बाद वह आलोचना का शिकार हो जाती है।
हादसे का शिकार हुई मॉडल
रिपोर्ट के अनुसार, घटना पेरिस में आयोजित वैलेन्टिनो स्प्रिंग फैशन शो की है। यहां रैम्प पर कैटवॉक चल रहा था। इस रैंप वॉक में शामिल होने के लिए कई मॉडल्स पहुंची हुई थीं। इसमें 58 साल की अमेरिकी सुपरमॉडल क्रिस्टीन मैक्मेनेमी भी शामिल हुई थीं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्रिस्टीन का रैम्प पर चलते हुए अचानक संतुलन बिगड़ जाता है। इसके बाद वह लड़खड़ाकर रैंप पर ही गिर जाती हैं। मॉडल का इस तरह गिरना लोगों को अचंभे में डाल रहा है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
