VIDEO: 76 साल की दादी का बड़ा दिल! 10 साल से अपनी पेंशन से चला रही हैं बंदरों का लंगर

सोशल मीडिया पर इस वक्त एक बुजुर्ग महिला की कहानी खूब वायरल हो रही है। जहां बताया जा रहा है कि 76 साल की यह महिला अपने पेंशन के पैसों से करीब 400 बंदरों को खाना खिलाती हैं।

आज के समय में जहां लोग अपनी जरूरतों के लिए भी सोच-समझकर खर्च करते हैं। वहीं मदुरै की 76 साल की एक बुजुर्ग महिला ने इंसानियत और पशु प्रेम की एक अनोखी मिसाल पेश की है। वह पिछले 10 सालों से अपनी पेंशन का बड़ा हिस्सा बंदरों को खिलाने में खर्च कर रही हैं। फिलहाल उनका एक वीडियो (Video) इस वक्त सामने आया है, जिसमें वे बंदरों को खाना खिलाते दिख रही हैं।

old woman feeding monkeys Video

बंदरों को खाना खिलाती दादी (X/@ANI)

दादी अपने पेंशन से 400 बंदरों को खिलाती हैं खाना

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, इस बुजुर्ग महिला का नाम मालथी है। जो साल 2015 से तिरुप्पारनकुंड्रम इलाके में रहने वाले बंदरों को हर रोज खाना खिलाती हैं। हर शनिवार को वे अलग-अलग जगहों पर जाती हैं, जहां उनके बुलाने पर 350 से 400 बंदर इकट्ठा हो जाते हैं। यह नजारा देखने वाला हर कोई हैरान रह जाता है। इतनी उम्र और स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद उनका यह जुनून कभी कम नहीं हुआ है। वह खुद जाकर बंदरों को खाना खिलाती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। उनके लिए ये बंदर सिर्फ जानवर नहीं, बल्कि उनके परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।

End of Feed