Man Fly with Vulture Video: पक्षियों को आसमान में उड़ते देखना बहुत ही सुखद होता है। पक्षी अपने पंख फैलाकर बहुत ही शानदार तरीके से आसमान में उड़ते हैं। कैमरे से तो आप पक्षियों का उड़ना नजदीक से देख सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बिल्कुल पास से किसी पक्षी को उड़ते देखा है? क्या आपने कभी सोचा है कि जिस समय पक्षी उड़ते हैं, उस समय उनकी टेक्निक कैसी होती है? यही जानने के लिए एक शख्स एक गिद्ध के साथ आसमान में उड़ गया।
गिद्ध के साथ उड़ गया शख्स (इंस्टाग्राम)
अनोखी टेक्निक से आसमान में उड़ता है पक्षी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, यह शख्स जानना चाहता था कि उड़ता हुआ पक्षी किस तरह की टेक्निक इस्तेमाल करता है। इसके साथ ही वह अपने पंख को कैसे खोलता और बंद करता है? जब उसे आसमान में ही मुड़ना होता है, तो वह किस पंख को ज्यादा खोलता है और किस पंख को बंद करता है। इसे जानने के लिए वह एक गिद्ध के साथ आसमान में उड़ जाता है। देखें वीडियो-
साफ देखा जा सकता है कि जब गिद्ध आसमान में उड़ रहा होता है, तो उसके साथ शख्स भी नजर आता है। यह शख्स अपने कैमरे में गिद्ध का उड़ना रिकॉर्ड करता है। वीडियो में नजर आता है कि उड़ते समय पक्षी की टेक्निक बहुत ही ज्यादा अनोखी है। वीडियो द ग्रेट प्लैनेट नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है। यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन में बताया है कि यह नजारा ब्राजील के 'सेरा डा एराटाना' का है।
