वायरल न्यूज़

Viral Video: मौसम की पहली बारिश में कपल का रोमांस, बीच सड़क करने लगे डांस, देखिए दिलकश नजारा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 26, 2023, 03:35 PM IST

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में बारिश के दौरान एक कपल डांस बीच रोड में डांस करता नजर आ रहा है। इस पर यूजर्स के काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Image

कपल डांस वायरल वीडियो (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • बारिश के दौरान कपल ने किया डांस
  • बीच रोड पर डांस का वीडियो हुआ वायरल
  • यूजर्स की जमकर आ रही प्रतिक्रियाएं

Couple Dance Viral Video: आजकल सोशल मीडिया का जमाना है, ऐसे में यहां छिपाए भी चीजें नहीं छिपती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ जो पहली बारिश का आनंद लेने के लिए बीच सड़क पर उतरे लेकिन उसके बाद उन्होंने ऐसा किया, जिसने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऐसे में यूजर्स भी कपल के इस वीडियो पर काफी रिएक्शन दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बारिश में एक कपल डांस करता नजर आ रहा है। दरअसल, जैसे ही बारिश शुरू हुई कपल से रहा नहीं गया और फिर दोनों बीच सड़क पर उतर आए। इस दौरान दोनों के पहली बारिश में भीगते हुए रोमांटिक सॉन्ग पर डांस किया। इस मोमेंट का किसी ने वीडियो बना लिया और फिर वायरल हो रहा है। हालांकि, शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि दोनों रील बनाने के लिए सड़क पर डांस कर रहे थे।

कपल डांस वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि इसे कहते हैं असली रील बनाना, रील भी बन गया और जांस भी हो गया। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को ‘@kmrvikash11’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article