Video: एयरपोर्ट पर 400 का डोसा खाने से अच्छा घर का खाना! मां ने निकाला अचार-पराठा और बेटे ने जमकर खाया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 15, 2023, 10:01 AM IST

Viral Video: मां ने घर का बना पराठा और अचार निकाला और फिर मां-बेटे ने बैठकर एयरपोर्ट पर मजे से 'घर का खाना' खाया।​​ इससे पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर खाने के बारे में पूछा था तो वहां 400 रुपये का डोसा और 100 रुपये का पानी का बोतल मिल रहा था।

Viral Video: अक्सर जब आप एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन पर जाते हैं तो वहां खाना बहुत ही महंगा मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक मां-बेटे का है। वीडियो देखकर आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। दरअसल, एक मांं-बेटे कहीं सफर कर रहे थे तो उन्हें एयरपोर्ट पर कुछ खाने का मन किया। जब उन्होंने खाने के बारे में पूछा तो वहां 400 रुपये का डोसा और 100 रुपये का पानी का बोतल मिल रहा था। इसके बाद युवक ने अपनी मां से डोसा के दाम के बारे में बताया।

khana

घर का खाना (ट्विटर)

एयरपोर्ट पर खाया घर का खाना

End of Feed