जादूगर का नाम सुनते ही हमारे जहन में पहली बात जो आती है वो है मेले में दुकान लगाकर जादू दिखाने वाला। जादूगर अपने मजेदार ट्रिक्स से जादू दिखाकर लोगों को खूब एंटरटेन करते हैं। जादूगर अपनी जादू से बच्चों को काफी इंप्रेस कर लेते हैं। बच्चे जादूगरों के जादू से काफी प्रभावित भी होते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटी सी बच्ची जादूगर बनी दिख रही है।
बहन ने भाई को जड़ा जोरदार लात(Source:Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिल रहा है की एक छोटी बच्ची अपने भाई के साथ मिलकर छोटी सी जादुई ट्रिक दिखाने की कोशिश कर रही है। जिस दौरान भाई से छोटी सी गड़बड़ हो जाती है और उनकी यह ट्रिक फेल हो जाती है। ट्रिक फेल होने के बाद बड़ी बहन को तेज गुस्सा आता है और वह अपने छोटे भाई को जोरदार किक मारती है जिसे देख आपकी हंसी छुट जाएगी।
When the trick doesn't turn out as you expected. ❤️🤣 t.co/tU95x4WlTQ
— ANI (@ANI) Feb 27, 2023
भाई बहन के इस क्यूट वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में एक बच्ची हाथ में तौलिया लिए दिख रही है और उसके पीछे अपने भाई को आने को कहती है। फिर वह जादू से भाई को गायब करना चाहती है। इस दौरान छोटा भाई छुपने में गड़बड़ कर देता है और उसके पैर दिखाई देते हैं.। इससे बहन गुस्सा हो जाती है और भाई की धुलाई कर देती है।
भाई-बहन के इस क्यूट वीडियो को अब तक 10 लाख बार देखा जा चुका है जबकि 24 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को लोगों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है।
