Video: मेट्रो में रील्स बना रही थी लड़की, तभी पीछे खड़ी दूसरी लड़की ने की ऐसी हरकत, कैमरे में कैद हो गया नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 1, 2023, 04:11 PM IST

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़की काका के गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाती दिख रही है। इस दौरान उसके पीछे एक लड़की खड़ी होकर कुछ ऐसा कर देती है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • काका के गाने पर रील्स बना रही थी लड़की
  • जबरदस्त ठुमके लगा रही थी लड़की
  • पीछे खड़ी दूसरी लड़की ने की ऐसी हरकत

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में आजकल के युवा कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। पिछले कई दिनों से मेट्रो में रील्स बनाने का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसी क्रम में एक लड़की दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने पहुंची थी। वह हाल ही में ट्रेंड कर रहे काका के गाने पर डांस करते-करते रील्स बनाने में मगन थी। इसी बीच पीछे से एक लड़की ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जो कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

metro reels

मेट्रो में रील्स बना रही थी लड़की (इंस्टाग्राम)

वीडियो देखकर आएगा मजा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की फिर दिल्ली मेट्रो में डांस कर रही थी। दरअसल, यह लड़की रील्स बना रही थी। रील्स बनाते समय लड़की ने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। इसके साथ ही लड़की मिनी स्कर्ट पहनकर कातिल अदाएं बिखेर रही थी। यह लड़की काका के गाने पर जबरदस्त ठुमके लगा ही रही थी कि तभी मेट्रो में सफर कर रही एक लड़की उसके पीछे खड़ी हो गई। इसके बाद उस लड़की ने अपने हाथों से बीन बना लिया और सपेरे की तरह बीन बजा दिया। ऐसा करके पीछे वाली लड़की ने सारी महफिल लूट ली। देखें वीडियो-

End of Feed