Video: हाथ देकर ट्रेन को रुकवाने लगी लड़की, देखकर लोग बोले- 'अरे दीदी बस नहीं है वो'

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 24, 2023, 03:19 PM IST

Funny Video: देखा जा सकता है कि एक प्लेटफॉर्म पर बैग टांगे एक लड़की खड़ी हुई है। शुरुआत में वहां पर कोई ट्रेन नजर नहीं आती है। इसी बीच एक ट्रेन पटरी से आती हुई दिखाई देती है। जब लड़की को ट्रेन नजर आती है तो वह अपना हाथ देकर उसे रुकवाने लगती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहले नहीं देखा होगा इतना फनी वीडियो
  • वीडियो देखकर आपको आ जाएगा मजा
  • यूजर्स भी लड़की के ले रहे हैं मजे

Funny Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ ऐसा वायरल होता है, जिसे देखकर लोगों को मजा ही आ जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक लड़की से जुड़ा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की हाथ देकर ट्रेन को रुकवाने लगती है। यह देखकर लोग अपना माथा पकड़ लेते हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग लड़की के जमकर मजे ले रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि दीदी को बस और ट्रेन में फर्क ही नहीं पता है।

train

हाथ देकर ट्रेन रुकवा रही लड़की (इंस्टाग्राम)

हाथ से ट्रेन रुकवाने की कोशिश करती है लड़की

End of Feed