OMG: 'पापा की परी' को लगा गजब का शौक! देखते ही देखते खा गई जिंदा मक्खी, तरीका देख सन्न रहे जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 1, 2023, 02:18 PM IST

Papa Ki Pari Ka Video: इस वीडियो को देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जिंदा मक्खी खाती नजर आ रही है। ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा या ऐसा करते किसी को देखा होगा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि लड़की के पास कोई काम नहीं है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की को सूझती है अजब खुराफात
  • देखते ही देखते खा गई जिंदा मक्खी
  • खाने का तरीका है बेहद ही अजब

Papa Ki Pari Ka Video: इस धरती पर बहुत ही अजीबो-गरीब प्राणी हैं। लोगों को तरह-तरह के शौक हैं। किसी के शौक तो इतने अजब हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। सोशल मीडिया पर आपको ऐसे हजारों अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें लोगों के हैरान करने वाले शौक देखने को मिलते हैं। आज हमें एक ऐसा वीडियो देखने को मिला है, जिसे देखकर अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की जिंदा मक्खी खाती नजर आ रही है।

girl

पापा की परी (इंस्टाग्राम)

हैरान करने वाला वीडियो

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी चौंक गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की आराम से लेटी हुई है। इस दौरान वह कुछ ऐसा करती है, जिसने सबको आश्चर्य में डाल दिया है। ऐसा वीडियो आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा या ऐसा करते किसी को देखा होगा। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि लड़की के पास कोई काम नहीं है। आराम से लेटे-लेटे उसे कुछ खुराफात सूझ रही है। इसके बाद वह अपनी जीभ बाहर निकालती है। इसी बीच उसकी जीभ के पास एक मक्खी आकर बैठती है। देखें वीडियो-

End of Feed