Watch: भारतीय गाने की दीवानी हुई जर्मन महिला, फाल्गुनी पाठक के गाने पर साड़ी पहन किया खूबसूरत डांस

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 28, 2023, 07:22 PM IST

German Woman Dance Video: वीडियो को ​जर्मनी (Germany) के हैम्बर्ग में रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर नीना ने अपने अकाउंट से शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'सिर्फ एक जर्मन लड़की जो अपनी बॉलीवुड फैंटेसी जी रही है।'

KEY HIGHLIGHTS
  • जर्मन महिला ने किया बॉलीवुड गाने पर डांस
  • फाल्गुनी पाठक के गाने पर महिला का डांस
  • साड़ी पहनकर किया जबरदस्त डांस

German Woman Dance Video: भारतीय गाने विदेशों में भी काफी पसंद किए जाते हैं। इंटरनेट पर हजारों ऐसे वीडियो देखने को मिल जाएंगे, जिसमें विदेशी लोग भारतीय गानों पर जबरदस्त तरीके से नाचते दिख जाएंगे। इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक जर्मन महिला (German woman) भारतीय गाने पर साड़ी पहनकर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही है। यह महिला फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak) के सुपरहिट गाने 'चूड़ी जो खनकी हाथ में' गाने पर बहुत ही शानदार डांस करती नजर आ रही है।

जर्मन महिला का डांस वीडियो वायरल

End of Feed