Viral Video: आपने बहुत बड़ा-बड़ा जिगरा रखने वाले लोगों को देखा होगा, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उसे देखकर बड़े से बड़ा जिगरा रखने वाला शख्स भी कांप जाएगा। यह वीडियो एक छोटे से बच्चे का है, जिसने शेर के मुंह में हाथ डाल दिया है। इसके बाद जो होता है, वह किसी की भी रूह कंपाने के लिए काफी है। यह हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपने देखा होगा कि लोग अपने घरों में जानवरों को पालते हैं, लेकिन क्या आपने किसी को शेर पालते देखा है?
शेर का वीडियो (इंस्टाग्राम)
नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
भारत में तो शायद ही लोग अपने घरों में शेर पालते हैं, लेकिन खाड़ी के देशों में लोग अपने घरों में शेर पालते हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बच्चा अपने घर में पाले गए शेरों के साथ खेल रहा है। इसे देखकर लोगों की नींद उड़ गई है। वैसे तो पाले हुए शेरों को पिंजरों में रखा जाता है, लेकिन यहां पर शेर एकदम खुले हुए नजर आ रहा है। इस दौरान बच्चा शेरों के साथ मौज-मस्ती कर रहा है। एक बार के लिए तो वह एक शेर के मुंह में हाथ भी डाल देता है। जैसे ही वह शेर के मुंह में हाथ डालता है, शेर उसके हाथ को अपने जबड़े से पकड़ लेता है। देखें शॉकिंग वीडियो-
हालांकि, शेर भी बच्चे के साथ मस्ती ही कर रहा होता है। इसके बाद बच्चा उस शेर के मुंह से अपना हाथ निकालकर दूसरे शेर के पास मस्ती करने पहुंच जाता है। इस हैरान करने वाले वीडियो को @gir_lions_lover नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में छोटा बच्चा दो शेरों के साथ प्यार करते नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं कि एक बार बच्चा अपना चेहरा भी शेर के पास तक ले जाता है। हालांकि, शेर उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। बच्चा एक शेर के मुंह पर थप्पड़ भी लगाता दिखता है।
