Viral Video: कुछ लोग बहुत ही ज्यादा ढीठ होते हैं। उन्हें हर समय मस्ती सूझती रहती है या लोगों को परेशान करने में उनको मजा आता है। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक सड़क पर साइकिल चलाते समय बस वाले को परेशान कर रहा था। इसके बाद बस वाला उसे ऐसा मजा चखाता है, जो युवक जिंदगीभर याद रखेगा। वीडियो में आप एक युवक को बीच सड़क पर साइकिल चलाते देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि युवक एक बस के सामने साइकिल चला रहा है।
बस ड्राइवर (ट्विटर)
युवक को तुरंत मिली कर्मों की सजा
जब युवक बीच सड़क पर साइकिल चला रहा था तो बस ड्राइवर उसे हटाने के लिए बार-बार होर्न दे रहा था। हालांकि, युवक इतना ढीठ था कि मस्ती में बस के आगे साइकिल चलाता रहता है और हटता नहीं है। इसके बाद बस ड्राइवर को गुस्सा आ जाता है। फिर बस ड्राइवर जो करता है, उसे देखकर यकीनन आपको हंसी आ जाएगी। वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क के बीचों-बीच युवक साइकिल चला रहा है। बस ड्राइवर उसे हॉर्न दे रहा है, लेकिन युवक अपनी साइकिल किनारे नहीं करता। देखें वीडियो-
Brake checking a bus lol t.co/EoRof3cEvr
— ANI (@ANI) Dec 29, 2022
यहां तक कि युवक बार-बार अपनी साइकिल की स्पीड कम कर दे रहा है, जिससे बस ड्राइवर को परेशानी हो रही है। इसके बाद बस ड्राइवर को गुस्सा आ जाता है और वह बस को साइकिल के ऊपर चढ़ा देता है। हालांकि, बस ड्राइवर उसे चोट नहीं पहुंचाना चाहता था और सिर्फ सबक सिखाना चाहता था, तो अपनी सूझबूझ से बस को सिर्फ साइकिल के पिछले पहिए पर ही चढ़ाता है। इससे युवक को कोई चोट नहीं आती है। आप देख सकते हैं कि जब साइकिल के पिछले पहिये पर बस चढ़ जाता है तो युवक बस ड्राइवर पर गुस्सा कर रहा है। वीडियो को @Instantregretss नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।
