Video: विशाल लोमड़ी को पंजे में दबोचकर आसमान में उड़ गया बाज, देखकर लोगों के उड़ गए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 10, 2023, 03:27 PM IST

Eagle Video: किसी पहाड़ी इलाके में एक लोमड़ी आराम फरमा रही थी। तभी दूर आसमान से एक बाज उड़ता हुआ आता है। बाज लोमड़ी के नजदीक पहुंचकर अपने मजबूत पंजों से लोमड़ी को पकड़ता है और आसमान में उड़ने लगता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बाज ने किया लोमड़ी का शिकार
  • वीडियो देख रह जाएंगे हैरान
  • नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो

Eagle Video: बाज धरती पर पाए जाने वाले ऐसे जीवों में शामिल है, जो खूंखार शिकारी माने जाते हैं। बाज की कुछ प्रजातियां इंसानों की तुलना में 8 गुना तक दृश्य क्षमता रखती हैं। इससे बाज अपने शिकारी को काफी ऊंचाई से देख लेता है। बाज न सिर्फ तेज नजर वाले होते हैं, बल्कि बहुत ही ताकतवर भी होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बाज भारी-भरकम लोमड़ी को आसमान में लेकर उड़ता नजर आ रहा है।

eagle attack video

बाज ने किया शिकार (ट्विटर)

भारी-भरकम लोमड़ी का शिकार करता है बाज

इस वीडियो को देखकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। आप देख सकते हैं कि किसी पहाड़ी इलाके में एक लोमड़ी आराम फरमा रही थी। तभी दूर आसमान से एक बाज उड़ता हुआ आता है। पहले तो लगता नहीं है कि बाज उस लोमड़ी का शिकार कर पाएगा। हालांकि, बाज लोमड़ी के नजदीक पहुंचकर अपने मजबूत पंजों से लोमड़ी को पकड़ता है और आसमान में उड़ने लगता है। शुरुआत में लगेगा कि बाज भारी-भरकम लोमड़ी को उठाकर उड़ नहीं पाएगा, लेकिन वह अपने बड़े पंखों की ताकत से लोमड़ी को लेकर उड़ता चला जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed