Video: देसी गर्ल ने 'शीला की जवानी' गाने पर जिस तरह किया डांस, देखकर लोग बोले- कैटरीना को दे दी मात

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 22, 2023, 02:12 PM IST

Dance Video: फिल्म 'तीस मार खां' भले ही उतनी नहीं चली थी, लेकिन फिल्म का सॉन्ग 'शीला की जवानी' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। इस गाने पर कैटरीना कैफ के डांस मूव्स ने सबका दिल जीत लिया था। इसी गाने पर एक देसी गर्ल जबरदस्त डांस करती दिख रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी गर्ल का वीडियो आया सामने
  • देसी गर्ल ने किया जबरदस्त डांंस
  • शीला की जवानी गाने पर किया डांस

Dance Video:आजकल लोगों के ऊपर रील्स बनाने का जुनून सवार रहता है। रील्स एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिए कई लोग देखते ही देखते पॉपुलर हो गए हैं। इसीलिए बहुत सारे लोग छोटे-छोटे डांस वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम रील्स पर शेयर करते हैं। इसी क्रम में एक देसी गर्ल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देसी गर्ल 'शीला की जवानी' गाने पर जबरदस्त तरीके से डांस परफॉर्म करती है। वीडियो देखकर कई लोगों ने कह दिया कि देसी गर्ल ने कैटरीना कैफ से भी अच्छा डांस किया है।

कैटरीना कैफ के गाने पर देसी गर्ल ने किया डांस

गौरतलब है कि 'शीला की जवानी' सॉन्ग 'तीस मार खां' फिल्म का है। जो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया है। भले ही फिल्म 'तीस मार खां' उतनी नहीं चली, लेकिन फिल्म का सॉन्ग 'शीला की जवानी' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ। इस गाने पर कैटरीना कैफ के डांस मूव्स से सबका दिल जीत लिया था। वहीं अब देसी गर्ल अपने डांस वीडियो से यूजर्स का मन मोहती नजर आ रही है। लड़की ने अपने परफेक्ट डांस मूव्स, सेंसुअल एक्सप्रेशन से इंटरनेट पर आग लगा दी है। देखें वीडियो-

End of Feed