Video: कोबरा ने दरवाजे के पीछे से छिपकर किया वार, अंत में जो हुआ देखकर खौफ में आ गई पब्लिक

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 28, 2022, 09:16 PM IST

Cobra Attack Video: आप सबसे पहले कोबरा को अपना फन निकालकर खौफनाक रूप दिखाते हुए देख सकते हैं। जैसे ही किंग कोबरा दरवाजे के पीछे से बाहर निकलकर सामने आता है, घर में मौजूद लोग सहम जाते हैं। घर का दरवाजा खोलने पर कोने से अचानक कोबरा फन फैलाकर निकल आता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल
  • फन फैलाकर निकल आया कोबरा
  • घर वालों की हालत हो गई खराब

किंग कोबरा को दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। किंग कोबरा के कई सारे खौफनाक वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगे। बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि सांपों से हमेशा दूरी बनाकर रखनी चाहिए। सांप किसी के सगे नहीं होते हैं, वह कब, किस पर कैसे वार कर दें.. कुछ पता नहीं है। इन दिनों एक किंग कोबरा का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप किंग कोबरा का खौफनाक अंदाज देखकर कांप जाएंगे।

cobra

कोबरा अटैक वीडियो (ट्विटर)

रूह कंपाने वाला नजारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा एक घर के दरवाजे के पीछे से शख्स पर हमला करता है। आप सबसे पहले कोबरा को अपना फन निकालकर खौफनाक रूप दिखाते हुए देख सकते हैं। जैसे ही किंग कोबरा दरवाजे के पीछे से बाहर निकलकर सामने आता है, घर में मौजूद लोग सहम जाते हैं। इस दौरान एक शख्स किंग कोबरा का वीडियो बनाने लगता है। यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। वीडियो बनाने के दौरान किंग कोबरा शख्स पर हमला कर देता है। देखें वीडियो-

End of Feed