Shocking Video: इंसान पेट भरने के लिए खाना खाता है और प्यास बुझाने के लिए पानी पीता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा सामने आया है, जिसमें किए जा रहे दावे के बारे में सुनकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। इस वीडियो को देखकर भी आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि शख्स पेट भरने के लिए साग-सब्जी या खाना नहीं बल्कि इंजल ऑयल पीता है।
इंजन ऑयल पीता है यह शख्स! (इंस्टाग्राम)
वीडियो हैरान करने वाला
इस शख्स के वीडियो को देखकर और उसमें किए जा रहे दावे को लेकर लोग हैरान हैं। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि शायद यह शख्स इस दुनिया का नहीं है, बल्कि दूसरे गोले से आया है। वीडियो में आपको एक शख्स दिखाई दे रहा होगा। जिसने आम इंसानों से अलग पोशाक पहनी है। आप देख पाएंगे कि यह शख्स गाड़ियों में डालने वाला इंजन ऑयल पी रहा है। दावा किया जा रहा है कि शख्स कर्नाटक का रहने वाला है। शख्स के इंजन ऑयल पीने का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
सबसे हैराने करने वाला दावा यह है कि शख्स दो-चार दिन से नहीं बल्कि पिछले 33 सालों से इंजन ऑयल पी रहा है। आप देख पाएंगे कि लोग उसे खाना ऑफर कर रहे हैं, लेकिन वह खाने से मना कर दे रहा है। इस शख्स को लोग ऑयल कुमार के नाम से जानते हैं। दावा यह है कि शख्स दिनभर में 7 से 8 लीटर इंजन ऑयल पीता है और अपना पेट भरता है। बताया जा रहा है कि वह रोजाना चाय भी पीता है। दावा यह भी किया जा रहा है कि शख्स को आज तक अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी।
