Video: बाइक सवार ने अपनी बिल्ली को पहनाया क्यूट सा हेलमेट, देखकर दिल हार बैठे यूजर्स

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 13, 2023, 04:13 PM IST

Viral Video: शायद ही आपने देखा होगा कि कोई बाइक पर अपने पालतू जानवर को बिठाकर उसे भी हेलमेट पहनाता हो। दूसरी तरफ इस वीडियो में दिख रहा शख्स अपनी बिल्ली के लिए बहुत ही क्यूट हेलमेट खरीदता है और जहां भी जाता है। अपनी बिल्ली को हेलमेट पहनाकर ही ले जाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर सामने आया क्यूट सा वीडियो
  • बाइक पर बैठने से पहले बिल्ली को पहनाया हेलमेट
  • हेलमेट पहनकर बहुत ही क्यूट नजर आई बिल्ली

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अनोखे और दिल जीतने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसकी हमें उम्मीद नहीं होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बाइक सवार शख्स अपनी बिल्ली को क्यूट सा हेलमेट पहनाकर सबका दिल जीत लेता है। वीडियो अपने आप में बहुत खास है। सबसे अहम बात यह है कि वीडियो एक संदेश देता नजर आ रहा है।

cat

बिल्ली का वीडियो (इंस्टाग्राम)

देखें क्यूट वीडियो

यह तो हमेशा सलाह दी जाती है कि बाइक पर चलते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। न सिर्फ बाइक चलाने वाले को बल्कि पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना चाहिए। हालांकि, शायद ही आपने देखा होगा कि कोई बाइक पर अपने पालतू जानवर को बिठाकर उसे भी हेलमेट पहनाता हो। दूसरी तरफ इस वीडियो में दिख रहा शख्स अपनी बिल्ली के लिए बहुत ही क्यूट हेलमेट खरीदता है और जहां भी जाता है। अपनी बिल्ली को हेलमेट पहनाकर ही ले जाता है। देखें वीडियो-

End of Feed