Air Hostess Video: अपनी ड्यूटी के दौरान जो लोग अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से निभाते हैं। उनकी हमेशा तारीफ होती है और अगर यह जिम्मेदारी मदद के रूप में हो तो लोग हमेशा ऐसे लोगों को याद रखते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक एयर होस्टेस का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस एयर होस्टेस ने ऐसा नेक काम किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स इस एयर होस्टेस के काम के साथ उसके नरम दिल की भी तारीफ कर रहे हैं।
एयर होस्टेस वीडियो (ट्विटर)
एयर होस्टेस का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एयर होस्टेस कितनी कर्तव्यनिष्ठ है। दरअसल, फ्लाइट में मौजूद एक यात्री को हाथ में चोट लग गई थी। इसके बाद एयर होस्टेस ने किसी अपने की तरह उस यात्री का पूरा ख्याल रखा। एयर होस्टेस उस यात्री के हाथ में कुछ ऐसे मरहम लगाती है, जैसे यात्री उसके परिवार का शख्स हो। कई लोगों ने वीडियो को देखकर यहां तक कह दिया कि ऐसी केयर तो अपने लोग भी नहीं करते हैं। देखें वीडियो-
Dear @IndiGo6E Please reward the both cabin crew, I know its there job but the way they treated i believe our own r… t.co/dTZShsdVJZ
— ANI (@ANI) Dec 28, 2022
वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर इरफान अंसारी नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ ही यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'प्रिय इंडिगो, कृपया केबिन क्रू के सदस्यों को इनाम दीजिए। मैं जानता हूं कि ये उनके काम का हिस्सा है पर जिस तरह से क्रू मेंबर ने पीड़ित शख्स की देखभाल की है, उतना ध्यान तो घरवाले भी ध्यान नहीं रखते हैं।' बता दें कि एयर होस्टेस जितनी केयरिंग नेचर से यात्री के हाथ में मरहम लगाया, खुद यात्री भी एयर होस्टेस को देखता रह गया। फिलहाल, सोशल मीडिया यूजर्स को एयर होस्टेस के द्वारा की गई मदद जमकर पसंद आ रही है। यह वीडियो दोहा से नई दिल्ली की फ्लाइट का है।
