Video: छोटी सी मकड़ी ने खूंखार सांप को फंसाया अपने जाल में, फिर दोनों में हुई जबरदस्त फाइट! देखें किसकी हुई जीत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 18, 2022, 12:26 PM IST

Snake Spider Fight: एक खूंखार सांप एक छोटी सी मकड़ी की जाल में फंस जाता है। एक कार के टायर के पास मकड़ी ने अपना जाल बुना हुआ था। इसी जाल में सांप फंस जाता है। वह लाख कोशिश के बाद भी इस जाल से निकलने में नाकामयाब होता है। इसके बाद मकड़ी उसका शिकार करने पहुंच जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
  • वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
  • वीडियो ने उड़ा दी रातों की नींद

Snake Spider Fight: सोशल मीडिया पर आपने जंगली जानवरों की लड़ाई के बहुत सारे वीडियो देखे होंगे। जानवरों की लड़ाई के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। दूसरी तरफ इन दिनों एक खूंखार सांप और एक छोटी सी मकड़ी की लड़ाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। आप देख सकते हैं कि एक खूंखार सांप एक छोटी सी मकड़ी की जाल में फंस गया है।

snake

सांप मकड़ी की लड़ाई (इंस्टाग्राम)

मकड़ी ने किया सांप का शिकार

End of Feed