Video: पहली बार दिखा शादी में ऐसा नजारा! भयंकर आंधी-तूफान के बीच दुल्हन ने दूल्हे को पहनाया वरमाला

सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि भारतीय शादियों में रस्मों को किसी भी स्थिति में पूरा किया जाता है।

बीते कुछ दिनों से भारत में आंधी-तूफान का सिलसिला जारी है। इसी बीच देश में शादियों का सीजन भी चल रहा है लेकिन आंधी-तूफान की वजह से कई शादियों पर पानी भी फिर जा रहा है। हाल में कुछ ऐसा ही एक नजारा इस वक्त सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। जहां एक शादी में जयमाल के दौरान ताबड़तोड़ आंधी-तूफान देखने को मिला। आंधी-तूफान की वजह से शादी में पड़ी इस खलल की वजह से कितनी बर्बादी हुई वह इस वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है।

Viral Video Of Wedding

आंधी-तूफान के बीच पूरी हुई शादी की रस्में (X/@NewsAlgebraIND)

End of Feed