Viral Video: आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कभी किसी का हुनर लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी कोई ऐसी अजीबोगरीब चीज देखने को मिल जाती है कि लोग अपनी हंसी और हैरानी नहीं रोक पाते। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर रहा है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।
सब्जी बेचने वाले के पास दो iphone (तस्वीर साभार- @Pahadi_Anjana)
ये भी पढ़ें - आलीशान घर में दिखा Iron Man स्टैच्यू, लोग बोले- मार्वल का सीक्रेट होम तो नहीं! देखें Viral Video
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क किनारे अपनी सब्जी की दुकान सजाकर बैठा हुआ है। वह ग्राहकों को आलू-प्याज तोलकर थैलियों में बांधकर दे रहा है। लेकिन, जैसे ही कैमरे का एंगल उसकी दुकान के नीचे बोरे पर पड़ता है, वहां का नजारा देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। बोरे पर जहां एक तरफ चिल्लर और कुछ नोट बिखरे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ दो चमचमाते प्रीमियम स्मार्टफोन्स रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तरफ आलू-प्याज की ढेरी और दूसरी तरफ दो-दो महंगे आईफोन का यह तालमेल लोगों को खूब हंसा रहा है। कई लोग तो इस नजारे को देखकर जल-भुन गए। देखें वीडियो...
सब्जी बेचने वाले के पास दो iphone
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस सब्जीवाले का लेवल अलग है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को Pahadi_Anjana नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई, आधा किलो आलू लेने पर क्या एक आईफोन देखने का मौका फ्री है? एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि सब्जी बेचना तो बस पार्ट-टाइम जॉब है, असली बिजनेसमैन तो यही है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
