180 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत ट्रेन, पानी से भरा ग्लास छलका तक नहीं, मंत्री ने शेयर किया ट्रायल रन का Video

रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने RCF में बनी वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन का वीडियो शेयर किया है। दावा है कि ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

भारत में रेलवे (Railway) लगातार अपनी रफ्तार और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी बीच वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वंदे भारत ट्रेन को ट्रायल रन के दौरान तेज रफ्तार से दौड़ते हुए देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन ने ट्रायल के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की।

V Somanna shared the video

वी सोमन्ना ने शेयर किया वीडियो (X/@VSOMANNA_BJP)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ट्रायल रन में दिखाई दी ट्रेन की रफ्तार

दरअसल, रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने अपने एक्स अकाउंट पर इस ट्रायल रन का वीडियो (Video) शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के अंदर एक मोबाइल की स्क्रीन पर स्पीडोमीटर दिख रहा है। जिसमें ट्रेन की रफ्तार 180 दिख रही है। बगल में ही दो कांच के ग्लास के ऊपर एक ग्लास रखा हुआ है। जिनमें पानी लबालब भरा हुआ है लेकिन इसके बावजूद 180 की रफ्तार से चल रही ट्रेन में रखे ग्लास का पानी छलका तक नहीं। बताया जा रहा है कि यह वंदे भारत ट्रेन रेल कोच फैक्ट्री (RCF) में तैयार की गई है। वीडियो सामने आने के बाद लोग भारतीय रेलवे की इस उपलब्धि की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो में वंदे भारत ट्रेन तेज गति से रेलवे ट्रैक पर दौड़ती नजर आती है। दावे के मुताबिक, ट्रायल के दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड छू ली। हालांकि, यह ट्रायल रन की बताई गई रफ्तार है।

End of Feed