33 करोड़ की लॉटरी जीतकर भी खुश नहीं हुआ ये बंदा, वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 2, 2024, 09:13 AM IST

Viral News Today: आज आप एक ऐसे शख्स के बारे में जानेंगे जो करोड़ों रुपये का जैकपॉट जीतने के बाद भी ज्यादा खुश नहीं है। इसकी वजह भी ऐसी है जो शायद ही पहले सुनी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • जैकपॉट जीतने के बाद भी खुश नहीं शख्स
  • अमेरिका के न्यूजर्सी का है अजीब मामला
  • बताया क्यों खुश नहीं हुआ जीतने के बाद

Viral News Today: दुनिया में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जिसे पैसे से प्यार ना होगा। क्योंकि माना जाता है कि पैसा हर परेशानी का हल होता है। ऐसे में हर कोई अपनी जिंदगी में ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाना चाहता है। फिर चाहे कोई कितना भी अमीर ही क्यों ना होगा। मगर क्या हो जब किसी गरीब को इतना तगड़ा जैकपॉट लगाकर कि सुनकर कानों पर यकीन करना तक मुश्किल हो जाएगा। यकीन नहीं करेंगे मगर ऐसा सचमुच हुआ है, जहां एक शख्स को करीब 33 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया। मगर इससे भी चौंकाने वाली बात है कि बंदा इतना तगड़ा जैकपॉट लगने के बाद खुश नहीं हुआ।

Viral News

करोड़ों रुपये का जैकपॉट जीतने के बाद भी खुश नहीं हुआ शख्स। (Photo-Twitter)

शख्स को लगा करोड़ों का जैकपॉट

पूरा मामला अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी का है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मिरर ने बताया कि ये सबकुछ विली सीली नाम के शख्स के साथ हुआ जो इतनी बड़ी लॉटरी जीतने के बाद भी खुश नहीं है। इसके पीछे भी उनकी अपनी सोच है। पहले पूरा मामला शुरू से समझते हैं। दरअसल विली सीली अक्सर लॉटरी टिकट खरीदते थे और उन्हें यकीन था कि एक ना एक दिन उनकी भी किस्मत चमक उठेगी। मजेदार है कि भाग्य में भी कुछ ऐसा लिखा था। विली सीली ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 450 मिलियन डॉलर जैकपॉट जीत लिया। इससे हर किसी के हिस्से में करीब 33 करोड़ रुपये आए।

End of Feed