इसे कहते हैं कमाल की क्रिएटिविटी! वायरल हुए तीन Ads के बाद UP Police का भी आ गया 'होर्डिंग', यूं दिया रोचक जवाब

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 5, 2023, 08:28 PM IST

इन दिनों सोशल मीडिया पर जोमैटो, ब्लिंक इट और मैगी के विज्ञापन ने गदर काट रखे हैं। पिछले दो दिनों से इनके विज्ञापन जमकर वायरल हो रहे हैं। अब इसी क्रम में यूपी पुलिस ने भी ट्वीट कर दिया है। जिसके बाद से अब यूपी पुलिस का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस (UP Police) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस का ये ट्वीट उस सीरीज का हिस्सा है, जिसने पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर गदर काट रखा है। विज्ञापन के इस खेल में यूपी पुलिस का ट्वीट सबसे अलग है।

up police tweet

UP Police का ट्वीट

क्या कहा यूपी पुलिस ने

यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में अपने पीसीआर वैन के साथ एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में जोमैटे, ब्लिंक इट, मैगी के विज्ञापन भी नजर आ रहे हैं। यूपी पुलिस ने इन्हीं विज्ञापनों के क्रम में लिखा है- "मदद मांगोगे, UP 112 पीआरवी भेज देंगे।"

End of Feed