Viral Video: मानसून और बारिश के मौसम में टू-व्हीलर चलाने वालों की सबसे बड़ी परेशानी होती है- भीग जाना। चाहे कितना भी रेनकोट पहन लो या छतरी संभाल लो, बारिश का पानी कहीं न कहीं से परेशान कर ही देता है। लेकिन, यहां हुनर और 'देसी जुगाड़' (Desi Jugaad) की कोई कमी नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी इस शख्स के दिमाग की दाद देने पर मजबूर हो जाएंगे। क्योंकि, बारिश में भीगने से बचने के लिए बाइक पर ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर आप भी कहेंगे- 'ये तो सुपर से भी ऊपर है'।
बारिश से बचने के लिए अनोखा जुगाड़ (तस्वीर साभार- @mubarakmubarak_hossain_)
ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी रेंजर दिखाता रहा एटीट्यूड, BSF जवान के कूल अंदाज ने लूटी महफिल, देखें Viral Video
इंटरनेट पर धमाल मचा रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति अपनी बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। अमूमन बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट पहनते हैं, लेकिन इस शख्स ने रेनकोट पहनने के बजाय पूरी बाइक को ही वाटरप्रूफ केबिन में तब्दील कर दिया। बाइक के ऊपर एक मजबूत छतरी का फ्रेम लगाया गया है, जो सिर को बारिश से बचाता है। छतरी के साथ-साथ पारदर्शी प्लास्टिक कवर चारों तरफ लटकाया गया है, जिससे सामने का रास्ता भी साफ दिखता है और बारिश का पानी अंदर नहीं आ पाता। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शख्स इस पूरे 'सुरक्षा कवच' के अंदर आराम से बैठकर मुस्कुरा रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे वो बारिश को चैलेंज कर रहा है। देखें वीडियो...
बारिश से बचने के लिए अनोखा जुगाड़
जैसे ही वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'mubarakmubarak_hossain_' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि कार खरीदने का बजट नहीं था, तो भाई ने अपनी बाइक को ही 4-स्टार सेफ्टी कार बना दिया। वहीं कुछ अन्य लोगों ने मजाक-मजाक में यह भी लिखा कि इसे तुरंत पेटेंट करवा लेना चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
