Desi Dadi Fight Video: गांव का हाल तो आप जानते ही हैं, यहां हर किसी को हर किसी से मतलब होता है। हालांकि, शहरों में ऐसा नहीं है, यहां कोई किसी से कुछ खास मतलब नहीं रखता। गांव की महिलाएं आपस में खूब बात करती हैं और मस्ती भी करती हैं। इसके विपरीत इनकी लड़ाई भी देखने वाली होती है। लेकिन कई बार इनकी फाइट इतनी मजेदार होती है कि देख और सुनकर खूब हंसी आती है।
दादी का खतरनाक लड़ाई वाला वीडियो (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दादी अपने पड़ोस की महिला से लड़ाई करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान उनके लड़ाई करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो में दादी उछल-उछलकर लड़ाई कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है - सब इंटरटेनमेंट एक तरफ और आंटियों का झगड़ा देखना एक तरफ।
दादी का खतरनाक लड़ाई वाला वीडियो
एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने में आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि 24 कैरेट प्योर इंटरटेनमेंट। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये एकदम असली वाला है, इसमें कोई स्क्रिप्टिंग नहीं की गई है। बता दें, इस वीडियो को '@PalsSkit' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 17 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और काफी लोगों ने लाइक भी किया है। ऐसे में आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
