UAE की पहली ट्रेन में सफर करना कैसा है? Video और Photos में देखें अंदर का नजारा

UAE मे चलाई गई पहली ट्रेन की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिसमें इस ट्रेन के अंदर का नजारा दिखाने के साथ-साथ इसकी सुख-सुविधाओं के बारे में भी बताया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) अपनी शहरी व्यवस्था के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। माना जाता है कि UAE में प्लान कर बसाए गए शहर आपको पूरी दुनिया के अंदर देखने को नहीं मिलेंगे। इन शहरों को इतना लग्जरी बनाया गया है कि दुनिया भर के अमीर लोग इन शहरों में अपना फ्लैट और घर खरीदते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इतनी समृद्धि के बाद भी UAE के पास रेलवे व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं था। जहां पूरी दुनिया के लिए रेलवे उनकी रीढ़ की हड्डी मानी जाती है, वहीं इस देश में परिवहन व्यवस्था में अब तक रेलवे का नाम नहीं था लेकिन अब UAE ने अपने परिवहन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। दरअसल, इस देश में पहली बार राष्ट्रीय यात्री रेल सेवा एतिहाद रेल (Etihad Rail) की शुरुआत की गई है। जहां UAE की पहली ट्रेन फुजैराह से अबू धाबी के लिए रवाना हुई।

uae first etihad rail inside train video

UAE की पहली ट्रेन (AI Generated Images)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

एतिहाद रेल (Etihad Rail) ने शेयर किया फोटो और वीडियो

इसी बीच ट्रेन के शुभारंभ की तस्वीरें (Photo) और वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें इस ट्रेन की खासियत और इसके बारे में हर एक जानकारी भी दी गई है। एतिहाद रेल (Etihad Rail) ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर इस ट्रेन की खास तस्वीरों और वीडियो को शेयर किया है। अलग-अलग पोस्ट के कैप्शन में बताया गया है कि एतिहाद रेल की शुरुआत के साथ अब यूएई के अलग-अलग शहरों के बीच सफर पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। यह ट्रेन देश के आधुनिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

सिर्फ 105 मिनट में पहुंचे अबू धाबी

एतिहाद रेल द्वारा दी गई इस ट्रेन की जानकारी के अनुसार, इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है। यह ट्रेन करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। फुजैराह से अबू धाबी तक का सफर अब सिर्फ 105 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर भी काफी आरामदायक रहेगा।

ट्रेन के अंदर मिलती हैं शानदार सुविधाएं

इस ट्रेन में एक बार में करीब 400 यात्री सफर कर सकते हैं। यात्रियों के लिए कम्फर्ट क्लास और फर्स्ट क्लास जैसी दो कैटेगरी के कोच बनाए गए हैं। जिनमें सभी सीटें पहले से रिजर्व होंगी। ट्रेन के अंदर यात्रियों को कई आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। जिसमें फ्री Wi-Fi, मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट, आरामदायक सीटें, फोल्डिंग टेबल, सामान रखने की जगह और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं शामिल हैं।

खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम

एतिहाद रेल अपने यात्रियों को टिकट के साथ फ्री स्नैक्स और बेवरेज भी देती है। इसके अलावा ट्रेन में कई तरह के खाने-पीने के विकल्प मौजूद हैं। यात्री चाहें तो अपना खाना भी साथ ला सकते हैं। हालांकि, ट्रेन में तेज गंध वाले भोजन, धूम्रपान और शराब पीने की सख्त मनाही है। नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

End of Feed