Punjabi Dance Video: डांस करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में अमूमन लोग डांस के लिए क्लास भी लेते हैं लेकिन जहां बात पंजाबी डांस की जाती है तो अच्छे-अच्छे पीछे भाग जाते हैं। इसका कारण है इसमें लगने वाली अत्यधिक एनर्जी, जो सबके वश की बात नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही है।
पंजाबी डांस वायरल वीडियो (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़कियां पंजाबी गाने पर डांस कर रही है। इस दौरान दोनों की एनर्जी देखने लायक है। एकदम ऐसा, जिसे देखते ही आपको भी डांस करने का मन कर दें। ऐसे में यूजर्स भी इस डांस वीडियो (Dance Video) को काफी पसंद कर रहे हैं। आलम ये है कि आप भी इस वीडियो को देखने के बाद दूसरी बार जरूर देखेंगे।
पंजाबी डांस वायरल वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लहंगा में इतना बेहतरीन डांस करना वाकई में काबिल-ए-तारीफ है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाप रे, इतना तो मैं मॉर्निंग एक्सरसाइज करता हूं। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'evotique' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
