वायरल न्यूज़

Video: अपने देवर के साथ स्टेज पर रोमांटिक डांस करने पहुंची थीं देसी भाभी, तभी भड़के हुए आए भइया और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 17, 2023, 07:08 PM IST

Devar Bhabhi Video: देवर और भाभी राजा हिंदुस्तानी फिल्म के गाने 'उफ्फ क्या रात आई है' पर झूमकर नाच रहे होते हैं। देवर और भाभी एक-दूसरे का हाथ पकड़कर जमकर नाचते रहते हैं। तभी पीछे से भइया बहुत ही अधिक गुस्से में आते हैं। वीडियो हैरान करने वाला है।

Image

देवर भाभी का डांस (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • देवर-भाभी के डांस का वीडियो वायरल
  • भाभी ने किया देवर के साथ डांस
  • भइया ने आकर की ऐसी हरकत

Devar Bhabhi Video: जब किसी के घर में शादी होती है तो वहां जमकर डांस किया जाता है। डांस के बिना भारतीय शादियां अधूरी होती हैं। शादी के दिन घर-परिवार के लोग जमकर डीजे पर नाचते हैं। इस दौरान घर की भाभियां देवरों के साथ भी जमकर नाचती हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपको एक बार के लिए हैरानी होगी। वहीं जब वीडियो की सच्चाई का पता चलेगा तो आपको मजा भी आएगा।

देवर के साथ नाचती हैं भाभी

वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के माहौल में एक भाभी अपने देवर को साथ लेकर स्टेज पर डांस करने पहुंच जाती हैं। दोनों जमकर डांस करते हैं। इस दौरान डीजे पर 'राजा हिंदुस्तानी' फिल्म का गाना बज रहा होता है। आप देख सकते हैं कि देवर और भाभी राजा-हिंदुस्तानी फिल्म के गाने पर रोमांटिक डांस करने लगते हैं। तभी वहां पर भैया आ जाते हैं। फिर भइया जो करते हैं, वह देखकर लोग चौंक जाते हैं। शुरू में आपको लगेगा कि अपनी दुल्हन को अपने भाई के साथ डांस करता देखकर भाई नाराज हो जाते हैं। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि 'उफ्फ क्या रात आई है' गाने पर भाभी अपने देवर के साथ झूमकर नाच रही होती हैं। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नाच रहे होते हैं। तभी पीछे से भइया आते हैं। वह काफी स्पीड में चलकर डीजे के पास पहुंचते हैं। इस दौरान ऐसा लगता है कि भइया बहुत ही अधिक गुस्से में हैं। सबसे पहले वह डीजे वाले के नजदीक पहुंचकर कुछ बोलते हैं। यह देखकर भाभी को अहसास होता है कि उनके पति गुस्सा हो गए हैं। हालांकि, तब तक भइया दोनों के पास पहुंचकर माहौल थोड़ा हल्का करने की कोशिश करते हैं और यह जताते हैं कि वह दोनों के साथ मजाक कर रहे थे। वीडियो SD singh नामक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article