Robotic Dance Viral Video: इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर ही भरोसा नहीं होगा। इस वीडियो (Viral Video) में आपको दो लड़कियों ने गजब का डांस किया है। इस डांस को देख सभी लोग हैरान हो जा रहे हैं कि कैसे इन दोनों लड़कियों ने इतना बेहतरीन डांस किया है। आलम ये है कि इस डांस को लोग बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
दोनों लड़कियों ने किया गजब का रोबोटिक डांस (Image Credit - Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़कियों ने ऐसा डांस किया है, जिसे देखने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि जैसे आपके सामने कोई रोबोट डांस कर रहा हो। इस वीडियो में लड़कियों ने दुल्हन का ड्रेस पहना हुआ है, जिसमें दोनों बेहद प्यारी लग रही है। ऐसे में वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है और काफी शेयर भी किया जा रहा है।
दोनों लड़कियों ने किया गजब का रोबोटिक डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली कलाकारी। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऐसी प्रतिभा काफी कम ही लोगों में देखने को मिलती है। इस वीडियो पर अब तक 19 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'poonamandpriyanka' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
