Dance Video: पंजाबी गाने पर दादी ने किया ऐसा धांसू डांस, एनर्जी के आगे जवान लड़कियां भी फेल

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 26, 2023, 06:05 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दादी पंजाबी गाने पर कमाल का डांस कर रही है। ऐसे में उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में चल रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दादी ने किया धांसू डांस
  • पंजाबी गाने पर दिखाया जलवा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Punjabi Dance Video: इंटरनेट पर कई सारे वीडियोज हर रोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखने के बाद इंसान उसे भूल नहीं पाता। ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दादी पंजाबी गाने पर डांस करती नजर आ रही है। अब ऐसे में इनका डांस जब आप देखेंगे तो आप भी इनके फैन हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दादी ने पंजाबी गाने पर कमाल का डांस किया है। ऐसे में उनका डांस जो भी देख रहा है, उनका दीवाना हो जा रहा है। लोग उनकी एनर्जी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलम ये है कि इस वीडियो काफी शेयर भी किया जा रहा है और लोगों द्वारा लाइक भी किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दादी ने उम्र के हिसाब से काफी बेहतरीन डांस किया है।

End of Feed