Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कई तरह के वीडियो शेयर होते हैं। कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो (Emotional Video) को देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई इमोशनल हो गया है। क्योंकि, इस वायरल वीडियो में 1947 में अलग होने के दशकों बाद दो बिछड़े दोस्त मिले हैं। जिस तरह दोनों मिल रहे थे, उसने सबका दिल जीत लिया है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
78 साल बाद मिले दो दोस्त (तस्वीर साभार- @lovely_singh9213)
ये भी पढ़ें - आप भी ट्रेन में खाते है समोसे तो इस वीडियो को जरूर देख लें, नजारा देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, IRCTC ने कही ये बात
ये भी पढ़ें - Viral Video: अंकल ने दिखाया 500 साल पुराना देसी जुगाड़, कमरे के अंदर लगाया ठंडा पानी देने वाला अनोखा कूलिंग सिस्टम
ये तो हम सब जानते हैं जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था, तो कई जिंदगियां बदल गई। इतना ही नहीं कई लोग बिछड़ गए और कईयों का घर तक उजड़ गया। बंटवारे से जुड़ी कहानियां आज भी लोगों को भावुक कर देती है। लेकिन, वही लोग जब दोबारा मिलते हैं, तो एक पल के लिए जरूर आंखों से आंसू छलक पड़ते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दो बुजुर्ग आपस में गले मिल रहे हैं। पहले नजदीक आकर दोनों एक-दूसरे को पहचानने की कोशिश करते हैं और जैसे ही पहचान लेते हैं, गर्मजोशी के साथ गले मिलते हैं। इस दौरान दोनों दोस्त काफी भावुक भी हो जाते हैं। देखें वीडियो...
इमोशनल करने वाला नजारा
इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। आप में से कई लोगों की यादें ताज हो गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lovely_singh9213' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस इमोशनल वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है कि बंटवारे ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया। किसी का कहना है कि काफी भावुक करने वाला नजारा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
