गजब: 7 फीट ऊंचे मकान को लोगों ने अनोखे अंदाज में दूसरी जगह किया शिफ्ट, देखें वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Dec 1, 2022, 03:46 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग कंधों पर लादकर एक मकान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। इस नजारे को देखकर तो कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • फिलिपींस से आया अनोखा वीडियो
  • कंधों पर लादकर मकान को लोगों ने किया शिफ्ट
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। अगर सच्ची लगन हो तो मुश्किल से मुश्किल काम को लोग आसानी से कर सकते हैं। आपको अपने आस-पास भी ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों ने ऐसा ही अनोखा काम किया है। या यूं कहें कि असंभव को संभव किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि लोगों ने ऐसा क्या किया? तो हम आपको बता दें कि करीब दो दर्जन लोगों ने 7 फीट ऊंचे मकान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Home Video

लोगों ने असंभव को किया संभव, (Photo Credit- Instagram)

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो फिलिपींस का है। जहां कुछ लोगों ने कंधे पर उठाकर एक 7 फीट ऊंचे मकान को उठाकर डंडों के सहारे एक जगह से दूसरी जगह पर शिफ्ट कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, जैमबोआंगो डेल नॉर्टे में एक बुजुर्ग रहते थे। उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वहीं, उनका पूरा परिवार दूसरी जगह रहता था। परिवार वाले चाहते थे कि बुजुर्ग उनके आस-पास शिफ्ट हो जाए। लेकिन, मकान को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन, कहते हैं ना जहां चाह है वहीं राह है। करीब दो दर्जन लोगों ने मिलकर लकड़ी के डंडों के सहारे घर को एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

End of Feed