Metro Viral Video: रील्स देखते-देखते आपने कई सारे स्टंट के वीडियो देखे होंगे, जिसमें लोग कहीं ऊंचाई से कूद जाते हैं तो कुछ लोग बाइक से स्टंट करते हैं। इसके अलावा लोगों को आपने पाइप से भी स्टंट करते देखा ही होगा। लेकिन क्या आपने मेट्रो में स्टंट करते हुए किसी को देखा, अगर नहीं तो अब देख लीजिए। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप कुछ ऐसा ही देखने वाले हैं।
मेट्रो में लड़कों ने दिखाया करतब (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दो लड़के आपको दिखाई देंगे, जिसमें से एक तो मेट्रो में बीच में जो पाइप लगी होती है, जिससे लोग बैलेंस बनाकर खड़े रहते हैं। उस पहले तो एक बैलेंस बनाकर हवा में बैठ जाता है और फिर दूसरा उसी पाइप को पकड़कर बैक फ्लिप मारता है। अब ऐसे में स्टंट का ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आलम ये है कि इसे देखने के बाद आप इसे बार-बार देखेंगे।
मेट्रो में लड़कों ने दिखाया करतब
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इतना कमाल का स्टंट, यकीन ही नहीं हो रहा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दोनों के पास अद्भुत टैलेंट है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'sidewalksagas' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
