स्वतंत्रता दिवस का मौका हो और चारों तरफ देशभक्ति का माहौल हो तो हर कोई अपने अंदाज में इस जश्न का हिस्सा बनना चाहता है। कोई घर पर तिरंगा लगाता है, कोई देशभक्ति के गाने सुनता है तो कोई अपने पहनावे के जरिए देश के प्रति प्यार दिखाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने तिरंगे के रंगों वाली साड़ी पहनकर ऐसा डांस किया कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
तिरंगे वाली साड़ी में महिला का डांस हुआ वायरल (Instagram/@iam_neetubishtrawat)
आजादी के जश्न में महिला का अनोखा अंदाज
वायरल वीडियो (Viral Video) में महिला बॉलीवुड के मशहूर देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला (Desh Rangeela)’ पर डांस करती नजर आ रही है। महिला ने केसरिया, सफेद और हरे रंग वाली साड़ी पहनी हुई है, जो स्वतंत्रता दिवस की थीम से पूरी तरह मेल खाती है। गाना शुरू होते ही महिला पूरे जोश में डांस करना शुरू कर देती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
तिरंगे के रंग में दिखा देशभक्ति का अंदाज
महिला की डांस परफॉर्मेंस में सिर्फ उनके स्टेप्स ही नहीं, बल्कि उनके एक्सप्रेशन भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वह गाने के साथ काफी उत्साह से डांस करती नजर आती हैं। उनके पहनावे और डांस का पूरा अंदाज आजादी के जश्न में रंगा हुआ दिखाई देता है। वीडियो को देखने पर साफ लगता है कि महिला ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए स्वतंत्रता दिवस की खुशी जाहिर करने की कोशिश की है। तिरंगे के रंगों वाली साड़ी ने उनकी पूरी परफॉर्मेंस को और भी खास बना दिया।
सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर @iam_neetubishtrawat अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। लोग महिला के डांस, उनकी साड़ी और आत्मविश्वास की तारीफ कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
