वायरल न्यूज़

मास्क लगाकार घोड़े के पास पहुंच गई लड़की, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 15, 2024, 09:15 AM IST

Funny Video Today: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि लड़की ने अपने घोड़े के साथ ऐसा प्रैंक किया कि बेचारे के होश उड़ गए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाएगा।

Image

कुछ नहीं मिला तो लड़की ने घोड़े के साथ ही प्रैंक कर दिया। (Photo-Instagram)

Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक से बढ़कर मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर रोज ऐसे वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। मगर इनमें भी कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो अभी तक करोड़ों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। वीडियो को 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने पसंद किया है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

घोड़े से किया प्रैंक

दरअसल वायरल वीडियो एक लड़की और उसके घोड़े से जुड़ा है। इसमें लड़की घोड़े से प्रैंक करने का प्लान बनाती है। इसके बाद उसने जो कुछ किया खुद घोड़े को भी यकीन नहीं हुआ है। इसमें देखेंगे कि घोड़ा आराम से अस्तबल में घूम रहा है। तबी लड़की घोड़े का मास्क लगाकर घोड़े के पास पहुंच गई। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल घोड़ा सचमुच लड़की को अपना साथी समझ बैठा। घोड़ा मास्क पहने खड़ी लड़की को दुलार करता है। मगर फिर जो कुछ सोच भी नहीं सकते हैं।

देखिए वीडियो

दरअसल घोड़ा लड़की को अपना साथी समझ निहार रहा था कि तभी उसने मास्ट हटा दिया। इसमें देखेंगे कि मास्क हटाते ही घोड़ा तुरंत उल्टे पांव दौड़ पड़ा। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर pop_cj6 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article